रांची, दिसम्बर 25 -- रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के राजा हाता संस्कृत कॉलेज के पास रहने वाले मो सलीम का छह दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका। 68 साल के मो सलीम पिछले 20 दिसंबर की सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी अपने स्तर से परिचितों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में भाई मो नईम अंसारी ने सुखदेवनगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.