प्रयागराज, जनवरी 25 -- हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी सभा की ओर से रविवार को जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भव्य शेभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का जीवन सत्य के प्रति समर्पित रहा। उनका जीवन आज भी सत्य और धर्म की राह पर चलने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने विचार व्यक्त किए। स्वागत अध्यक्ष सुनील कुमार रस्तोगी, संचालन महामंत्री अमर रस्तोगी ने किया। प्रवीण रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, शिखा रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, अजय रस्तोगी, सीमा रस्तोगी, डॉ. अंशु रस्तोगी, डॉ. पारुल रस्तोगी, मालिनी रस्तोगी, भावना रस्तोगी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.