बिजनौर, अप्रैल 2 -- हल्दौर। नगर स्थित राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रधानाचार्य संजय कुमार सलिल का भी विद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में योगदान की अपेक्षा जताई। इस मौके पर नरदेव सिंह, परवेन्दर सिंह, प्रवेश कुमार, नीरज कुमार, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, पवित्र कुमार, शकील अहमद सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.