पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के रानीपतरा में 24 एवं 25 मार्च को आयोजित दो दिवसीय राजा सलहेश एवं माता बिहुला विषहरी पूजा महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा विधायक विजय खेमका ने जिला प्रशासन एवं स्वागत समिति के सदस्यों के साथ लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। स्वागत समिति के संयोजक पिंटू वर्मा,मोहित राय अचित मेहता मनीष भारती वीरेंद्र सिंह ने महोत्सव के अंतर्गत कलश यात्रा, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महाप्रसाद वितरण जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.