देहरादून, जनवरी 31 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने शनिवार को लक्ष्मी पार्क राजा रोड क्षेत्र में विभिन्न गलियों में सीवर लाइन बिछाने व इससे जुड़े अन्य कार्यों का शिलान्यास किया। सीवर समस्या के समाधान की स्थानीय लोग पिछले कई सालों से मांग कर रहे थे। यह कार्य 35.66 लाख रुपए की लागत से होगा। विधायक खजानदास ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के झंडा वार्ड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में निवासरत हजारों की आबादी पिछले काफी समय से सीवर लाइन की समस्या से जूझ रही थी। उन्हें बार-बार सीवरेज टैंकों की सफाई करवानी पड़ती थी। संकरी गलिया होने के कारण उनकी समस्या और भी बढ़ जाती थी। जनहित में इसका संज्ञान लेते हुये समाधान किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद वैभव अग्रवाल, भाजपा नेता गोपालपुरी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सहायक अभियन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.