मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के मंडलाध्यक्ष चौधरी अब्दुस समद ने रविवार को महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके इस कार्य के लिए समाज, विशेषकर महिलाएं, उन्हें हमेशा याद रखेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...