रामपुर, मई 28 -- अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने पांच बार के ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता और भारत, एशिया और इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के सबसे सम्मानित खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह के निधन पर शोक जताया है। नवेद मियां ने बताया कि राजा रणधीर सिंह एशियाई खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर थे। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1946 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के पटियाला में हुआ था। वे पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के छोटे बेटे भालिंद्र सिंह के बेटे थे। उनके पिता भालिंद्र सिंह 1947 से 1992 तक इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य, 1960 से 1975 और 1990 से 1984 तक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष रहे और 1982 के एशियाई खेलों को दिल्ली लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह भी पढ़...