इंदौर, मई 1 -- राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग सेशन कोर्ट ने मुख्य आरोपित राज कुशवाह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी की जमानत याचिका पर शिलांग कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इंदौर के इस बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने राज पर फैसला सुरक्षित रखा था। सोनम की रिहाई के बाद राज कुशवाह के लिए जेल से बाहर आने की उम्मीद जगी थी मगर कोर्ट के फैसले ने उसकी उम्मीदों को फिलहाल खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि राज कुशवाह के अलावा उसके तीन दोस्त आकाश, आनंद और विशाल शिलांग जेल में बंद है। राजा रघुवंशी 23 मई 2025 को अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे और उनका शव दो जून को सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। दोनों ने 11 मई 2025 को शादी की थी। पुलिस ने तेज धारधार हथियार से हत्या की पुष्टि...