राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ ने कुरुक्षेत्र विवि को हराया
कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) चल रहे नार्थ जोन (पुरुष) खो-खो चैम्पियनशिप के तीसरे दिन बुधवार को भी बारिश के बीच रोमांच का खेल जारी रहा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को एकतरफा मुकाबले में 42-2 से हराया। अलीगढ़ ने एक पारी व 40 अंकों के अंतर से जीत कर अगले राउंड में क्वालीफाई किया। विवि में चल रही प्रतियोगिता में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली को 46-10 से हराया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने प्रो. राज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज को 30-06 से पराजित कर अगले राउंड में क्वालीफाई किया। महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय पटियाला को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.