हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार, संवाददाता। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के सदस्यों ने भगीरथ बिंदु पर महाराजा भगीरथ की मूर्ति, सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। अध्यक्ष पंकज सैनी ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि जो गंगा को पृथ्वी पर लाए उनके नाम पर घाट, मूर्ति नहीं है। भगीरथ बिंदु पर अवैध नशा चरम पर है। शासन प्रशासन, सीएम, पीएम, पर्यटन मंत्री को पत्र लिखे इसके साथ ही 111 मीटर लंबे कपड़े के पत्र पर लोगों के हस्ताक्षर करवाकर पीएम को भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूर्ति स्थापना और घाट पर रोजाना पूजा अर्चना से आने वाली पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर की जानकारी मिलेगी। कई लोगों को राजा भगीरथ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में भगीरथ बिंदु पर महाराजा भगीरथ की मूर्ति बनाने की मांग की आचार्य संजय कुमार ने कहा कि शासन प्रशासन के साथ बहुत पत्...