राजा बाजार पुनर्विकास: फाइलों में दबी डीएम की चेतावनी, 22 दिन बाद भी ढाक के तीन पात
मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर को अतिक्रमण मुक्त कर स्मार्ट लुक देने के प्रशासनिक दावे कागजों पर तो काफी मजबूत नजर आते हैं, लेकिन धरातल पर इनकी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। जिलाधिकारी निखिल धनराज द्वारा राजा बाजार को एक सप्ताह में खाली कराकर पुनर्विकास कार्य शुरू करने के निर्देश को 24 दिन बीत चुके हैं, मगर हकीकत यह है कि आज भी वहां की स्थिति जस की तस बनी हुई है। निगम प्रशासन की इस सुस्ती ने जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी के असर पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। आजादी के पहले बने राजा बाजार की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसे ध्वस्त कर एक नए बहुमंजिला कंप्लेक्स बनाने की योजना फाइलों में दफन है。
आदेश के बाद भी टस से मस नहीं हुए अतिक्रमणकारी: बीते 27 अप्रैल को समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.