राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अवैध वसूली का खुलासा, जांच रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर
गढ़वा, जून 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर शहर के पुरनानगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में वाहनों व दुकानों से कथित अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीओ के द्वारा एसडीओ को सौंपे गये जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के मुख्य गेट के पास गैरमजरूआ भूमि पर बिना किसी वैध भंडारण अनुमति के बालू और गिट्टी जमा कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जांच में पाया गया कि इस तरह के स्टॉक और बिक्री के लिये संबंधित विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। जांच प्रतिवेदन में यह भी सामने आया कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा आने-जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि यह राशि मंदिर प्रबंधन समिति के खाते में जमा न कर सीधे निजी खातों के स्कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.