राजा पहाड़ी मंदिर की नई कमेटी बनाने का आदेश वापस लें : हाईकोर्ट
रांची, अगस्त 17 -- रांची, संवाददाता। गढ़वा के श्री बंशीधर नगर स्थित ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर धाम की पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी बनाने के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने एसडीओ को सात दिनों के भीतर नई कमेटी बनाने का अपना आदेश वापस लेने का निर्देश दिया है। साथ ही इस कार्रवाई से अदालत को अवगत कराने को कहा है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अभय मिश्रा ने अदालत को बताया कि करीब 100 वर्ष पुराने राजा पहाड़ी शिव मंदिर का निबंधित ट्रस्ट है। मंदिर के संचालन और रखरखाव के लिए ट्रस्ट काम करता है। इसके बावजूद श्री बंशीधर नगर के एसडीओ ने कुछ लोगों की शिकायत पर पुरानी कमेटी को भंग कर नई प्रशासनिक कमेटी बना दी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी का सामान भी बाहर फेंकवा दिया गया। अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.