राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का किया वर्णन
उरई, जून 9 -- लौन। संवाददाता क्षेत्रीय ग्राम भदवां में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित अशोक कुमार शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य और राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का वर्णन किया।दूसरे दिन कथा व्यास पंडित अशोक शास्त्री ने भागवत कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है। भागवत कथा मनुष्य को धर्म, सत्य, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ भागवत कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन के अनेक कष्ट स्वतः ही दूर होने लगते हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में परीक्षित जन्म का वृतांत सुनाया भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति का अंतर्मन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.