राजा नगर : सालोंभर जलजमाव झेलने को मजबूर, नाला बने तो परेशानी हो दूर
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। शहर से सटा होने के बावजूद भगवानपुर का राजा नगर मोहल्ला बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा है। यहां सड़क के दोनों ओर नाला नहीं है। नतीजतन, घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है। साल के बारह महीने जलजमाव से जूझना मोहल्लेवासियों की नियति बन चुकी है। बरसात में हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि चार-पांच महीने तक सड़क पर घुटनेभर पानी जमा रहता है। 25 हजार की आबादी वाला यह इलाका हर साल मानसून की दस्तक के साथ सहम जाता है। बरसात में यहां के स्कूली बच्चों को उनके अभिभावक कंधे पर उठाकर पानी पार कराते हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सिर्फ 800 मीटर लंबा नाला बनाकर उसे गोबरसही-डुमरी रोड के मुख्य नाले से जोड़ दिया जाए, तो जलजमाव से स्थायी निजात मुमकिन है। यह भी पढ़ें- राजा नगर : सालोंभर जलजमाव झेलने को मजबूर, नाला बने तो परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.