मथुरा, सितम्बर 23 -- श्रीरामलीला महोत्सव के अंर्तगत सोमवार को सीता जन्म एवं ताड़का वध की झांकी के साथ आधा दर्जन झांकियों ने नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात झांकियां रामलीला मैदान पहुंची, जहां सीता जन्म एवं ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। सोमवार को दशरथ अपने चारों सुपुत्रों के साथ क्रीड़ा करते हुए, जनक नंदिनी मां सीता जन्म लीला, अवधपुरी में राज सिंहासन पर विराजमान चारों भाई, ताड़का वध की मनमोहक झांकी थाना रोड स्थित लाला गयालाल स्मृति भवन से नगर भ्रमण को निकाली गयीं। झांकियों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनिल प्रधान द्वारा आरती उतारकर किया गया। झांकियों का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। झांकियां सब्ज़ी मंडी, मेन बाज़ार, भरतमिलाप चौक, होते हुए रत्नागर सागर किनारे स्थित रामलीला मैदान पहुंचीं। जहां सीता जन्म एवं ताड़का वध लीला का आयोजन किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.