धनबाद, फरवरी 13 -- झरिया। धनबाद नगर निगम के अभियंता अनूप कुमार सामंता और जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने झरिया राजा तालाब के हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति देख ठेकेदार को तेजी लाने का निर्देश दिया। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि मार्च तक सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन तालाब के पानी का फिल्ट्रेशन का कार्य में विलंब होगा। मशीन स्थापित किया जा रहा है।उसी में समय लगेगा। बताते हैं कि करीब 5.50 करोड़ की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। यह कार्य वर्ष 2025 में ही पूरा हो जाना था लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.