हरिद्वार, जुलाई 20 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दिल्ली जंतर मंतर पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार तक जब आवाज नहीं पहुंचती तो आंदोलन होते हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन का समर्थन किया और कहा कि जब राजा दयावान हो तो भूख हड़ताल करनी चाहिए लेकिन जब राजा तानाशाह हो तो आंदोलन से काम चलता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हक की लड़ाई लड़ने वालों पर लाठीचार्ज हुआ है, लाठीचार्ज होने पर ही आंदोलन सफल होते हैं। उसके साथ ही राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि उत्तराखंड में 2027 से पहले ही इसी साल नवंबर, दिसंबर में चुनाव होंगे। यह बातें उन्होंने बहादराबाद टोल प्लाजा पर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में कहीं।

महापंचायत में वन गुर्जरों के अधि...