सीतापुर, नवम्बर 8 -- सीतापुर, संवाददाता। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल पदाधिकारियों ने राजा टोडरमल पार्क में राजस्व जनक राजा टोडरमल जी के 436वें परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णा नन्द तिवारी व सिविल लाइन चैकी प्रभारी ज्योति विश्नोई, विशिष्ट अतिथि हरदोई जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यक्रम में पहुंच कर राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदाधिकारियों ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा कि राजा टोडरमल अकबर के दरबार के नवरत्नों में एक थे। वह तुलसीदास के परम मित्र थे। उन्होंने भू पैमाईश में अपनी महती भूमिका निभाई और बंदोबस्त व्यवस्था लागू की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.