राजा जयचंद के किले पर चढ़ना अब प्रतिबंधित
कौशाम्बी, जून 12 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम के गंगा तट स्थित ऐतिहासिक राजा जयचंद के किले पर चढ़ना अब बंद होगा। जिला प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किले पर चढ़ना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके तहत किले के चारों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड मे जारी सूचना के अनुसार किले तक जाने का मार्ग अत्यंत दुर्गम और जोखिमपूर्ण है, जिससे दुर्घटना तथा गंभीर चोट लगने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्र में जंगली जीव-जंतु एवं विषैले सर्प पाए जाने के कारण भी लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। प्रशासन ने बताया कि राजा जयचंद का किला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक है। ऐसे में स्मारक पर चढ़ना, किसी प्रकार की क्षति पहुंचाना अथवा संरक्षित क्षेत्र में अनधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.