जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर, संवाददाता। ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को जौनपुर पहुंचे। यहां सीहीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर भारी संख्या में लोगों ने शंखनाद और मूल मालाओं से उनका स्वागत किया। गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा पर निकले शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र अहिंसा है। इस धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जीवों पर दया और विश्व का कल्याण हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि जब राजा गाय को सम्पत्ति मान ले तो ललकारना आवश्यक हो जाता है।कहा कि लोग राजपाठ त्याग कर संन्यासी बनते हैं लेकिन यहां स्थिति उलट है। गाय को हिन्दू समाज माता के रूप में पूजता है, किंतु आज के परिवेश में सरकार बूचड़खानों में गौ माता को कटने के लिए खुली छूट दे रखी है। इसलिए संत समाज औ...