काशीपुर, मार्च 6 -- बाजपुर, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने शुक्रवार को ग्राम खंबारी स्थित श्रद्धेय राजा जगदेव बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनजाति समाज के लोगों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इससे पूर्व खंबारी पहुंचने पर जनजाति समाज के लोगों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 मार्च की सुबह 10 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धेय राजा जगदेव की मूर्ति का विधि-विधान के साथ अनावरण किया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजा जगदेव सभी के श्रद्धेय हैं और उनके सम्मान में यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.