रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- गूलरभोज, संवाददाता। बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत देव की डलबाबा मन्दिर परिसर में स्थापित मूर्ति खंड़ित करने के मामले का खुलासा न होने और मूर्ति की पुनः स्थापित नहीं होने को लेकर बुक्सा समाज में आक्रोश है। घटना के 10 माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज बुक्सा समाज ने शनिवार को विधायक अरविंद पांडे से मुलाकात के बाद रविवार को घटना स्थल और बुक्सा समाज की कुल देवी के थान पर धरना देने का निर्णय लिया। बीते 29 फरवरी को गूलरभोज दलपुरा के डलबाबा मंदिर के परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा राजा जगत देव की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। इस घटना को लेकर आक्रोशित बुक्सा समाज ने धरना-प्रदर्शन भी किए। उस दौरान विधायक ने घटना स्थल पंहुचकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवीन मूर्ति की स्थापना को लेकर संबधित अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.