समस्तीपुर, फरवरी 22 -- विद्यापतिनगर। प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रखंड के राजा चौक बस स्टैंड में लाखों वसूली के बाद यात्री सुविधा का घोर अभाव है। स्टैंड में शौचालय, पेयजल, रोशनी, एवं यात्री ठहराव जैसी मूलभूत सुविधा नदारत है। जगह के अभाव में छोटी बड़ी सवारी वाहनों को सड़क पर ही रुकना पड़ता है। इसस आम लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया है कि राजा चौक बस स्टैंड सरकारी स्तर पर 1997 से शुरू किया गया है। हर साल लाखों की वसूली के 29 साल बाद भी इस स्टैंड के लिए जगह की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। और न ही यात्री सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल, यात्री के ठहराव, रोशनी आदि की कोई व्यवस्था है। खासकर महिलाओं को शौचालय नहीं रहने से भारी कठिनाई होती है। ठेकेदारी होने पर करीब पांच लाख सालाना पर डाक भी किया जा चुका है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से सुविधा नहीं होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.