कानपुर, जून 23 -- राजा का पुरवा के लोगों को बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इस मोहल्ले में जल निकासी के लिए 330 मीटर लंबी 600 एमएम की ह्यूम पाइप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। जोनल अभियंता आरके सिंह ने ने बताया कि तीन दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां की पाइप को फंड ऑफिस के मैन होल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। यह काम नगर निगम निधि के मद से 21.63 लाख की लागत से कराया जा रहा है। दूसरे चरण में राजा का पुरवा बस्ती में तालाब से बस्ती के मुख्य मार्ग तक ह्यूम पाइप और सड़क सुधार पर 49.92 लाख रुपये खर्च होंगे। ये कार्य पहले से ही स्वीकृत हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि काम जल्द पूरे कराए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...