जमशेदपुर, जून 11 -- भारत स्काउट एंड गाइड, जिला जमशेदपुर के संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाने के लिए घाटशिला अनुमंडल के निवासी, शिक्षाविद् व समाजसेवी राजा कर्मकार को जिला मुख्यालय आयुक्त नियुक्त किया गया है। यह निर्णय गुरुवार को आम बागान स्थित जिला मुख्यालय सभागृह में सुबह 11:30 बजे आयोजित एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। युवा और कर्मठ पूर्व स्काउट राजा कर्मकार के चयन पर बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने हर्षध्वनि के साथ अपनी सहमति दी।इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने नवनियुक्त जिला मुख्यालय आयुक्त राजा कर्मकार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और स्काउटिंग का पारंपरिक प्रतीक चिन्ह स्कार्फ पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मकार को उनके नए कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए उ...