कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। 17 बीघे जमीन के विवाद में हुए राजाराम हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस एनआरआई सिटी से नवाबगंज चौराहे तक निकाला गया। इसमें आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग गई। साथ ही पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। नारा बुलंद किया कि हत्याकांड में शामिल सफेदपोशों को जेल भेजो। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें राजाराम के बेटे की मांग पर शुरू हुई अग्रिम जमानत में कई बड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने पिछले दिनों कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.