कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर। राजाराम वर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी बहू रेखा वर्मा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जिला न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रेखा ने हाईकोर्ट में अपील की थी। अधिवक्ता राजाराम वर्मा की उनके ही घर के बाहर 22 दिसंबर 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में शूटर दिलनियाज, रामखिलावन, रोहित यादव और अंकित यादव को जेल भेजा था। इस मामले की अग्रिम विवेचना में पुलिस ने बीती 10 मार्च को मुंबई से राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रेखा एसबीआई में मैनेजर थीं। रेखा ने जिला न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी। दाखिल अर्जी में झूठा फंसाए जाने, बिना कोर्ट की अनुमति के अग्रिम विवेचना शुरू करने समेत कई तर्क दिए गए। राजाराम वर्मा के अधिवक्ता बेटे नरेंद्...