कानपुर, मई 29 -- कानपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कथावाचक शिवाकांत महाराज के पिता स्व. राजाराम त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एक पारिवारिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और सनातन मूल्यों के प्रति समाज की आस्था का प्रतीक है। यहां सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल. विधायक नीलिमा कटियार, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा नेता संजीव पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील साहू, अनूप अवस्थी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...