बदायूं, मई 13 -- शहर में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एक और पहल की। राजाराम इंटर कॉलेज से शहबाजपुर चौक तक, वाया पार्वती देवी इंटर कॉलेज, जर्जर पड़ी सड़क का 17.50 लाख रुपये से निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 600 मीटर है। तथा इसका निर्माण पीसी कार्य के रूप में किया जाएगा। जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित होगी। यह मार्ग लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में था। जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर राजाराम इंटर कॉलेज एवं पार्वती देवी इंटर कॉलेज जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान स्थित हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जिससे विद्यालय पहुंचना दुष्कर हो जाता था。

स्थानीय निवासियों की मांग स्थान...