नई दिल्ली, मार्च 16 -- साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। सिर्फ इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे भारतीय सिनेमा का भविष्य बदल गया। निर्देशक एसएस राजामौली ने इस फिल्म को बनाने में बहुत मोटी रकम खर्च की थी, और क्योंकि उन्हें यह पैसा रिकवर भी करना था, इसलिए वो चाहते थे कि उनकी यह फिल्म सिर्फ साउथ इंडिया के चुनिंदा राज्यों तक सीमित ना रहे, बल्कि देशभर में देखी जाए। लेकिन इसमें कुछ ऐसी मुश्किलें थीं, जिनका पहले कभी कोई सॉल्यूशन नहीं सोचा गया था। लेकिन राजामौली ने यह कोड क्रैक कर लिया और नतीया यह हुआ कि साउथ सिनेमा को एक अलग ही पहचान मिली।साउथ फिल्मों के साथ थी यह बड़ी दिक्कत फिल्म बाहुबली का बजट 180 करोड़ के करीब जा पहुंचा था और इस पैसे को रिकवर करने के लिए राजामौली के पास नॉर्थ इंडिया को कवर करने के अलावा क...