नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक्टिंग की दुनिया में जितना बड़ा नाम हैं, उतना ही काम से इतर उनके स्वभाव के लिए लोग उन्हें सराहते हैं। साउथ के सुपरस्टार एक्टर एसएस राजामौली आज भले ही दुनिया भर में अपनी गजब की स्टोरीटेलिंग के लिए सराहे जा रहे हैं, लेकिन उनकी भी शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी खूबसूरत याद है, जो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी। शाहरुख खान की शायद ही इंडस्ट्री में और बाहर कोई बुराई करता मिलता है। ऐसा ही कुछ जादू किंग खान ने राजामौली पर भी चलाया था, जिसकी वजह से आज भी वह उनके फैन हैं, और शायद आने वाले वक्त में उनके साथ काम भी करें।राजामौली ने सुनाया था ये प्यारा किस्सा शाहरुख खान के साथ देशभर के डायरेक्टर्स सिर्फ इसलिए काम नहीं करना चाहते, क्योंकि उनके साथ फिल्म बनाने की गारंटी होता है, बल्कि इसलिए भी क्योंक...