चाईबासा, फरवरी 26 -- गुवा, संवाददाता। राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम एवं छोटानागरा पंचायत मुखिया राजू शांडिल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की लिखित गारंटी नहीं मिलती, तब तक खदान में खनन कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर वार्ता करने की पहल नहीं की है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलन स्थल पर मौजूद सारंडा पीढ़ मानकी लागुड़ा देवगम ने स्पष्ट शब्दों में कहा,रोजगार नहीं तो खनन नहीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.