घाटशिला, जून 20 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव में मुखिया दासो हेंब्रम ने 15वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। मनसा नायक के घर से हेमंत नायक के घर तक 2,59,000 की लागत से लाभुक समिति के तहत पेपर्स ब्लॉक का निर्माण होगा। मौके पर पुजारी राधा नायक, बबलू नायक, धनपति नायक, ग्राम प्रधान मृत्युंजय नायक, वार्ड सदस्य मीणा नायक समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। मुखिया ने कहा कि पेपर्स ब्लॉक का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...