घाटशिला, अप्रैल 16 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया वन क्षेत्र की कालियाम पंचायत स्थित राजाबासा साल जंगल में परंपरा के मुताबिक बुधवार को वन्य प्राणियों के सेंदरा (शिकार) के लिए तीन राज्यों के सेंदरा वीरों का जुटान हुआ। हालांकि, सेंदरा वीरों द्वारा वन्य प्राणियों का शिकार किए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है। वन विभाग के अनुसार, सेंदरा वीरों को समझाकर वापस भेज दिया गया, जिसके कारण वन्य जीवों का शिकार नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, राजाबासा तालाब के पास परंपरागत हथियारों जैसे तीर-धनुष, भाला, बरछा, कुल्हाड़ी आदि से लैस सैकड़ों सेंदरा वीर एकत्रित हुए। लेकिन, वन्य प्राणियों का सेंदरा रोकने के लिए वन विभाग की टीम सेंदरा वीरों को समझाने में जुटी रही। यह भी पढ़ें- हाथियों का उत्पात रोकने के लिए बंगाल से बुलाई गई विशेष टीम कई सेंदरा वीरों को वन विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.