पटना, अप्रैल 10 -- समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) का 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर (फ्री ट्रेड एलपीजी-एफटीएल) शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद 13 उपभोक्ताओं ने एफटीएल सिलेंडर प्राप्त किया। डीएम को बताया गया कि अब तक कुल 786 कनेक्शन दिया गया है। शनिवार को एफटीएल शिविर राजाबाजार, बोरिंग रोड, मछुआटोली और फुलवारी शरीफ इलाके में आयोजित किया जाएगा। यह गैस सिलेंडर प्रवासी श्रमिकों व हॉस्टल, लॉज आदि में रहने वाले छात्र, छात्राओं की मांग को देखते हुए लाया गया है। 5 किलोग्राम गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता को केवल अपना पहचान पत्र से संबंधित दस्तावेज और 16 सौ रुपये शिविर में जमा कर योजना (गैस सिलेंडर) का लाभ तुरंत प्राप्त कर सकते है। एफटीएल सिलेंडर रिफिलिंग की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.