वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। बिजली विभाग के विजिलेंस के जेई विनय सिंह ने गुरुवार को टीम के साथ नदेसर के राजा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उधर कार्रवाई को लेकर मोहल्ले के लोग आपस में भिड़ गए। बिजली चोरी की सूचना विभाग को देने का आरोप लगाते हुए विवाद के बीच मारपीट कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...