जहानाबाद, जून 5 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। राजाबाजार बाजार समिति परिसर में सात जून रविवार से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शांतिकूंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ की तैयारी जोरों पर है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को गायत्री परिवार के द्वारा विभिन्न मोहल्लों में घुम-घुम कर लोगों को यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। गायत्री परिवार से जुड़े त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि राजाबाजार बाजार समिति परिसर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का संचालन सात जून से लेकर 09 जून तक होगा। अंतिम दिन मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। यह भी पढ़ें- पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...