पटना, मार्च 13 -- राजाबाजार फ्लाईओवर पर पारस हॉस्पिटल के पास एक कार में तकनीकी खराबी आने से शुक्रवार की सुबह लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक करीब चार घंटे तक एक लेन पूरी तरह जाम रही। बाद में यातायात पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कार को हटाया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। सगुना मोड़ से डाकबंगला की ओर एक कार जा रही थी। राजाबाजार फ्लाईओवर पर पारस हॉस्पिटल के पास खराब हो गई। वाहन स्टार्ट नहीं हुआ तो चालक मुख्य सड़क पर ही वाहन छोड़ चला गया। इसके कारण सगुना मोड़ की ओर से डाकबंगला जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। सुबह नौ बजे यातायात पुलिस मौके पर नहीं थी जिसके कारण लोग वाहनों को जल्दी में पार कराने के चक्कर में जाम कर दिया। सूचना पर 9.30 बजे यातायात पुलिस पहुंची। उसके बाद क्रेन मंगाया गया और कार को वहां से उठाकर यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.