गोपालगंज, मार्च 14 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। प्रखंड के राजापुर गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के दौरान शुक्रवार की शाम शिव विवाह कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। कथावाचक हलचल जी महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की बारात अत्यंत अनोखी थी। जिसमें भूत-प्रेत, देवता, गंधर्व तथा अनेक दिव्य शक्तियां शामिल थीं। भगवान शिव भस्म रमाए, गले में सर्प धारण किए और हाथ में त्रिशूल लिए बारात में निकले। उनके इस अलौकिक स्वरूप का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान माता पार्वती की कठोर तपस्या तथा भगवान शिव के वैराग्य को त्याग कर विवाह के लिए तैयार ...