गंगापार, अप्रैल 12 -- मांडा के राजापुर गांव में बिजली व्यवस्था की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रही है। बीपी मार्ग से जुड़ी लिंक रोड जो बेला गांव की ओर गई है, विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन तो दे दिया गया है, लेकिन आज तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए। नतीजतन, मजबूर ग्रामीण बांस-बल्लियों के सहारे अस्थायी रूप से तार खींचकर बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। यह जुगाड़ू व्यवस्था न सिर्फ तकनीकी मानकों की अनदेखी है, बल्कि कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। खुले और नीचे लटकते तार राहगीरों और बच्चों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। बरसात या आंधी के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे करंट लगने या आग लगने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ओपी मौर्य, आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.