राजापुर में जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भड़के किसान
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजापुर में आवास विकास परिषद द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे पूरी तरह गैर-कानूनी और तानाशाही करार दिया है। यूनियन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अधिग्रहण रद्द नहीं हुआ, तो पीड़ित किसान परिवार सहित लखनऊ कूच करेंगे। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि राजापुर में पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा पांच बार किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके बावजूद वर्ष 2010 में आवास विकास परिषद ने बची-खुची उपजाऊ जमीन पर भी जबरन अधिग्रहण की तलवार लटका दी। किसान पिछले 16 वर्षों से लगातार इस मनमानी का विरोध कर रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.