राजापुर में आज मनाई जाएगी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
गोंडा, अगस्त 18 -- परसपुर, संवाददाता। ब्लॉक के ग्राम राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि मंदिर में बुधवार को श्रीतुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की 529वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी। आयोजन में मानस पाठ, संत-विद्वानों का समागम और भंडारे का आयोजन होगा। श्रीतुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि उपलब्ध प्रमाणों के अनुसार रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास का जन्म विक्रम संवत 1554 में श्रावण शुक्ल सप्तमी को हुआ था। उनका दावा है कि गोस्वामी तुलसीदास का जन्म पावन सरयू तट के किनारे राजापुर में हुआ था। अयोध्या से करीब 38 किलोमीटर दूर पावन सरयू नदी के तट पर राजापुर गांव स्थित हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तुलसी जयंती पर आज होगा विशेष मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.