पटना, अप्रैल 12 -- बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित राजापुर पुल घाट पर रविवार को गंगा में दोस्तों के साथ नहाने गया 20 वर्षीय छात्र डूबा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान बुद्धा कॉलोनी के दुजरा निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वह पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था। थानेदार ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। दुजरा निवासी सन्नी कुमार चार दोस्तों के साथ रविवार दोपहर तीन बजे राजापुर पुल घाट पर गंगा में नहाने गया था। चारों दोस्त नहा रहे थे। इसी दौरान सन्नी गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक छात्र गंगा में डूब गया। उधर दोस्तों ने इसकी सूचना तुंरत बुद्धा कॉलोनी पुलिस और एसडीआरएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.