उन्नाव, जनवरी 8 -- बीघापुर। नगर पंचायत के गोदावलेश्वर मंदिर परिसर में चल रही जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन राजापुर पिपरहा टीम व बीघापुर की इंजीनियर एलेवन टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें राजापुर पिपरहा टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की। इंजीनियर इलेवन ने टॉस जीतकर पिपरहा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियर इलेवन की टीम 65 रनों पर ढेर हो गई। पिपरहा के खिलाड़ी हरिओम को 35 रन बनाने व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। अंपायरिंग अनिल चौधरी व शुभम गुप्ता ने की। मैच की कंमेंट्री मालिक राज गुप्ता व साहिल ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.