चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा वैभव त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मानिकपुर, राजापुर व मऊ में प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेईई एवं एक दिवसीय परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है। नीट व जेईई की कोचिंग के लिए कक्षा 11 व कक्षा 12 में अध्यनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...