चक्रधरपुर, सितम्बर 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के राजापारम स्थित पायलट प्रोजेक्ट केंद्र में गुरुवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0 एवं रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. प्रतीश कुमार पी.एम, वैज्ञानिक-बी सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या राजावत, वैज्ञानिक-डी व संस्थान नोडल अधिकारी सुस्मिता दास, सहायक सचिव कच्चा माल बैंक चाईबासा राम मोहन प्रमाणिक, जिला नोडल अधिकारी प्रदीप महतो एवं वैज्ञानिक बी प्रभारी चक्रधरपुर डॉ. महेन्द्र केआर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मौके पर अतिथियों को गुलदस्ता एवं गमछा प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- राजापारम में वैज्ञानिक-किसान संवाद व तसर विकास पर दिया जोर यह भी प...