राजापाकर में 54 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई
हाजीपुर, जुलाई 16 -- सीएचसी राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर लगाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 54 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच डॉक्टर शालिनी, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर एसपी चंद्रा एवं एएनएम पल्लवी कुमारी, गुंजन कुमारी, शांति कुमारी, पूजा कुमारी द्वारा शिविर के संचालन में सहयोग किया गया। महिलाओं के हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन, एचआईवी सहित अन्य जांच किए गए । खाने के लिए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। वहीं अन्य सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। प्रसव अपने नजदीकी किसी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें। जहां प्रशिक्षित डॉक्टर व एएनएम द्वारा कराई जाती है। जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहता है। स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.