हाजीपुर, मार्च 27 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना के नियंत्रणाधीन बरांटी थाना क्षेत्र के फुलहारा बाजार में श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित 09 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को दो वर-वधूओं का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा निवासी मुकेश कुमार चौबे एवं अंजनी चौबे की सुपुत्री समीक्षा कुमारी की शादी पूर्णिया जिला के बरहरा कोठी तिवारी टोल शिव मंदिर निवासी प्रभाष चंद्र तिवारी एवं भारती देवी के सुपुत्र प्रणव तिवारी के साथ संपन्न कराई गई। राजापाकर थाना क्षेत्र के बसौली निवासी मनोज पासवान एवं मानती देवी के सुपुत्री फुल कुमारी का विवाह महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी कालेश्वर पासवान के सुपुत्र मोनू कुमार के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित...