राजापाकर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिरा, हताहत नहीं
हाजीपुर, मार्च 25 -- राजापाकर। संवाद सूत्र राजापाकर दक्षिणी पंचायत के दक्षिण टोला स्थित मां काली स्थान के परिसर में अवस्थित पीपल का लगभग पचास साल पुराना पेड़ अचानक धराशाई हो गया। इस घटना में बिजली के खंभे सहित आसपास की झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के अनुसार उक्त पीपल का पेड़ आस्था का केंद्र था। आसपास के ग्रामीण शादी विवाह के अवसर पर व काली पूजा के दौरान उक्त पीपल के पेड़ के पास में पूजा अर्चना किया करते थे। यह विशाल पीपल का पेड़ पिछले तीन वर्षों से सूखा हुआ था। सड़क के किनारे होने से लोगों में पीपल के पेड़ का गिर जाने का भय था। लोगों ने बताया कि बीती रात अचानक पीपल का पेड़ गिर गया है। गनीमत की बात है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। वही आसपास के ग्रामीण,भक्तों, श्रद्धालुओं में पीपल पेड़ के धराशाई जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.